क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीतेगी पहली ट्रॉफी? दिल्ली कैपिटल्स के साथ है फाइनल मुकाबला, दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना

Time to write @

- Advertisement -

WPL 2024 : वीमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच फाइनल मुकाबला है। दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर रहते हुए सीधे फाइनल में जगह पक्की की है। वहीं, तीसरे नंबर पर रहने वाली आरसीबी एलिमिनेटर में दूसरे नंबर की मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल का टिकट लिया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। बता दें कि टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। फाइनल मैच को लेकर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि बैंगलोर की पुरुष टीम जो काम 16 सालों से नहीं कर पाई, वो काम महिला टीम दूसरे सीज़न में कर देगी। बता दें कि लीग स्टेज में दिल्ली ने 8 मैच में से 6 में जीत दर्ज की थी, वहीं आरसीबी की टीम 8 में से केवल 4 मैच ही जीत सकी थी।

कैसा है रिकॉर्ड?
इस साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों के बीच खेले गए इस सीजन के पहले लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी को नजदीकी मैच में 1 रन से शिकस्त दी थी। ऐसे में आरसीबी के लिए फाइनल में दिल्ली से कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks