‘सरकार बनी तो बिना सर्वे महिलाओं को देंगे आरक्षण’: राहुल गांधी

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (13 मार्च) को वादा किया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी तो महिलाओं को बिना सर्वे के आरक्षण दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा में धूम-धाम के साथ महिलाओं को आरक्षण दिया। लेकिन बाद में कहा गया कि सर्वे के बाद आरक्षण मिलेगा तथा सर्वे 10 साल बाद होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी, हम बिना सर्वे के आरक्षण देंगे।

‘नारी न्याय’ गारंटी का ऐलान
दरअसल, कांग्रेस पार्टी की ओर से देश की आधी आबादी को लगातार साधने की कोशिश की जा रही है। पार्टी का मानना है कि यदि उसे चुनाव में जीत हासिल करना है, तो महिलाओं में अपनी पकड़ मजबूत बनानी होगी। यही कारण है कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा की है। इसके तहत की गई घोषणाओं में बताया गया कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में आधी हिस्सेदारी दी जाएगी तथा उनको आर्थिक मदद देने की भी बात कही गई।

क्या बोले राहुल?
भारत जोड़ो न्याय यात्रा करते हुए महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धूम-धाम से लोकसभा में आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि पटाखे फोड़े गए तथा नाच-गाना भी हुआ। फिर आपसे कहा जाता है कि सर्वे के बाद आरक्षण दिया जाएगा।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...