कानपुर

कानपुर में सपा का PDA सम्मेलन, जनहित के मुद्दों पर नेताओं ने सरकार को घेरा

किदवई नगर में आयोजित PDA सम्मेलन में सपा नेताओं ने जनहित के मुद्दे उठाए, कानपुर की बदहाल सड़कों, भ्रष्टाचार और 100 बेड के अस्पताल को लेकर अपनी बात रखी।

Share

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के नेतृत्व में किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में PDA सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने सामाजिक भागीदारी, विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव समरथ पाल और महानगर अध्यक्ष हाजी फजल मेहमूद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक एवं किदवई नगर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुधांशु मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए समरथ पाल ने कहा कि प्रदेश में लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि पाल समाज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल मेहमूद ने कानपुर की सड़कों की स्थिति और गड्ढों का मुद्दा उठाते हुए भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और व्यवस्था की जवाबदेही तय होना जरूरी है।

वहीं, कार्यक्रम संयोजक सुधांशु मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किदवई नगर क्षेत्र में 100 बेड के अस्पताल को चालू कराया जाएगा। उन्होंने गरीबों को आवास उपलब्ध कराने और सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही।

सम्मेलन में शैलेन्द्र यादव मिंटू, दीपक खोटे, संजय सेंगर, हुकुम सिंह, मेराज अहमद, अजय श्रीवास्तव, सुलेखा यादव, पूजा यादव, सोनी गुप्ता, मंटू कश्यप, तौसीफ नेता, अंकित यादव, रामनरेश पाल, राजकुमार पाल, अभिषेक मिश्रा, मनीष यादव, अभिलाष पासवान, मुकेश दीक्षित और नीरज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : पुराना रास्ता बंद करने को लेकर विवाद, सपा नेता और साथियों पर मारपीट-तोड़फोड़ के आरोप!


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑
Enable Notifications OK No thanks