उत्तर प्रदेश

युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी विनायक सिंह को, LJP रामविलास ने बनाया युवा जिला महासचिव, सम्मान समारोह में दिखा जोश

खाड़ेपुर के होटल रजनी पैलेस में हुआ कार्यक्रम, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, पगड़ी और तलवार भेंट कर किया सम्मान; बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प !

Share

कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने कानपुर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए युवा प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को खाड़ेपुर स्थित होटल रजनी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्णकार विनायक सिंह को युवा जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन के दौरान बड़ी संख्या में युवा और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी रहे। उन्होंने विनायक सिंह की कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें जिला महासचिव युवा की जिम्मेदारी सौंपी। जैसे ही मनोनयन की घोषणा हुई, मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।


पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्हें पगड़ी पहनाई गई और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने इसे संगठन के लिए उत्साहजनक बताया। जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में युवाओं, दलितों और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। इसके लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। विनायक सिंह को मिली जिम्मेदारी भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


विनायक सिंह बोले- जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

नवनियुक्त जिला महासचिव युवा विनायक सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करेंगे और कानपुर में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। विनायक सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष साधना सिंह, जिला उपाध्यक्ष काजल शर्मा, संरक्षक सुधीर सिंह, सृजल तिवारी, करन अवस्थी, प्रांजुल सिंह, विराज बाजपेयी, सनी तिवारी, समरजीत सिंह, रिंकू केसरवानी, आशीष गुप्ता, शौर्य सिंह, रोहन विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : पांडु नदी में बाढ़ का कहर, कार बहने से दो दोस्तों की मौत: 24 घंटे बाद 200 मीटर दूर मिले शव; घर से निकले थे दोनों


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks