उत्तर प्रदेश

KANPUR NEWS : आवास विकास की जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप, पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी उच्चस्तरीय जांच

आवास विकास परिषद के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप, फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने और अवैध कब्जे की शिकायत; पीड़िता ने परिवार को धमकी मिलने का भी लगाया आरोप

Share

KANPUR NEWS । आवास विकास योजना संख्या-973 की पैक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में पीड़िता ताहिरा बेगम ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आवास विकास परिषद के कुछ कर्मचारियों पर कथित मिलीभगत से फर्जी अभिलेख तैयार कराने, जमीन पर अवैध कब्जा करने और करोड़ों रुपये के लेनदेन का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि भू-माफिया और दबंग लोगों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और रजिस्ट्री तैयार कर जमीन का सौदा किया। शिकायत में कहा गया है कि जमीन को कई लोगों को बेचे जाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने इसे धोखाधड़ी और जालसाजी बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रार्थना पत्र में रईसुल हसन हाशमी, ब्रजराज सिंह राजावत समेत कई लोगों के नाम भी दर्ज होने की बात कही गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर उनके अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

विरोध करने पर धमकी देने का आरोप

पीड़िता का यह भी आरोप है कि जमीन के मामले में विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई गई है।


फिलहाल, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


ये भी पढ़ें : KANPUR NEWS : कानपुर में H1N1 का खतरा बढ़ा, एक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks