किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया

कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित भव्य एनुअल डे कार्यक्रम “आगाज 3” ने अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे स्थल को जादुई और रंगीन बना दिया। बच्चों ने अपनी ऊर्जा और उत्साह से मंच पर ऐसी परफॉर्मेंस दीं कि दर्शक तालियां बजाते-बजाते थक गए।



कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं, जिनमें वैजिटेबल सॉन्ग, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, भांगड़ा और कव्वाली जैसी आकर्षक डांस परफॉर्मेंस ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। भारतीय संस्कृति को दर्शाती प्रस्तुतियां विशेष रूप से यादगार रहीं, जैसे शिव तांडव, काली तांडव और राधा-कृष्ण की मनोरम झांकी, जिन्होंने सबके हृदय को छू लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत “ऑपरेशन सिंदूर” ने माहौल को गर्व से भर दिया, जबकि ओल्ड एज होम पर आधारित भावुक प्रस्तुति ने कई अभिभावकों की आंखों में आंसू ला दिए। एक के बाद एक ऐसी शानदार परफॉर्मेंस ने स्कूल प्रबंधन की मेहनत की जमकर सराहना कराई।



कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें स्कूल के संस्थापक श्री शशिकांत मिश्रा (बाबू मिश्रा), सेक्रेटरी रजत मिश्रा (प्रांजुल), प्रधानाचार्या डॉ. आरती सिंह, डॉ. राम नरेश सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि गुरु जी ने भाग लिया।



प्रधानाचार्या डॉ. आरती सिंह ने कहा कि यहां शिक्षा को केवल कमाई का साधन नहीं, बल्कि संस्कारों का स्रोत माना जाता है। सेक्रेटरी रजत मिश्रा ने बताया कि वे बच्चों को डिग्री के साथ-साथ संस्कारों से भी सींचते हैं, ताकि उनका भविष्य सही दिशा में आगे बढ़े। प्रोफेसर सौम्या मिश्रा ने जोर दिया कि स्टाफ बच्चों को अपना ही बच्चा मानकर पढ़ाता है और जल्द स्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक विस्तारित कर बच्चों की पूरी जिम्मेदारी निभाएगा। उनका उद्देश्य हर बच्चे को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करना है।



यह कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा का मंच साबित हुआ, बल्कि शिक्षा और संस्कारों के संतुलन का जीता-जागता उदाहरण भी प्रस्तुत किया। अभिभावकों ने स्कूल की इस पहल की खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Anurag Srivastava
Anurag Srivastavahttps://indianews24x7.com/author/anurag-srivastava/
खबरों की दुनिया में अनुराग श्रीवास्तव का सफर 2009 से शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। पत्रकारिता जगत में कानपुर संवाद समाचार पत्र से सफ़र शुरू करते हुए, स्टार न्यूज़, वॉइस ऑफ़ इंडिया, सी न्यूज़, सहारा समय, बंसल न्यूज़, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बीते 16 साल से क्राइम, राजनितिक, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन से जुडी हर छोटे-बड़े विषयों की ख़बर पर पकड़ रखते हैं। अनुराग श्रीवास्तव फिलहाल इंडिया न्यूज़ 24x7 .कॉम में बतौर एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। खाली समय में क्रिकेट खेलने, घूमने, फिल्‍में/वेब सीरीज, न्यूज़ चैनल देखने और किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...