कानपुर नगर निगम को भारत सरकार से मिली 37.70 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव कानपुर

KANPUR NAGAR NIGAM ACHIEVEMENT : कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार व कानपुर नगर निगम के सशक्त नेतृत्व में नगर विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति का नया अध्याय शुरू हुआ है। बीते एक वर्ष में कानपुर नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, यातायात प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं की पारदर्शिता और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह प्रयास न केवल नगर निगम के कार्यों की दक्षता को प्रमाणित करता है, बल्कि समस्त नागरिकों के लिए जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम भी साबित हुआ है।


भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (UAI AQI वायु गुणवत्ता इंडेक्स मूल्यांकन) में कानपुर नगर निगम को पूरे प्रदेश में पाँचवा स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप सरकार ने कानपुर नगर निगम को 37.70 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की है। यह धनराशि स्वच्छ वायु व वायु गुणवत्ता सुधार से संबंधित परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए विशेष रूप से खर्च की जाएगी। नगर आयुक्त महोदय के नेतृत्व में यह उपलब्धि नगर निगम परिवार के अथक प्रयासों का परिणाम है, जिसे नगरवासियों ने भी गर्व से स्वीकार किया है। आने वाले समय में नगर निगम कानपुर विशेष रूप से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत और आईटी आधारित नागरिक सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ स्वच्छ वायु, हरित पर्यावरण और स्मार्ट यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देगा। नागरिक सुविधा एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए डिजिटल तकनीकों का समुचित उपयोग किया जाएगा।


विस्तृत उपलब्धियां इस प्रकार हैं

1. स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में 110 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।

2. मैकेनिकल रोड स्वीपिंग के माध्यम से 74,000 किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों की मशीनरी सफाई की गई।

3. वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की क्षमता को वैज्ञानिक आधार पर बढ़ाया गया तथा अपशिष्ट निस्तारण प्रणाली को आधुनिक बनाया गया।

4. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत 10.85 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण किया गया।

5. 2.20 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट और शहरी वनों का विकास कार्य सम्पन्न किया गया।

6. औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख यातायात मार्गों पर एंटी-स्मॉग गन की स्थापना की गई।

7. प्रदूषण नियंत्रण हेतु विशेष सड़क धुलाई अभियान संचालित किया गया।

8. 13.26 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में पैचवर्क व सड़क मरम्मत कार्य संपन्न किए गए।

9. नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटिंग, डिवाइडर निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य किए गए।

10. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों का उन्नयन किया गया।

11. ई-नगर सेवा पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से कर भुगतान, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र एवं नागरिक शिकायत निस्तारण को सुविधाजनक बनाया गया।

12. 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना कर नागरिकों को त्वरित सुविधा उपलब्ध कराई गई।

13. सम्पूर्ण कर संग्रहण एवं भुगतान प्रक्रिया को पूर्णतः कैशलेस और पारदर्शी बनाया गया।

14. 01 से 15 अगस्त 2025 के बीच विशेष अभियान के माध्यम से मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

15. डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु निरंतर फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान चलाया गया।

16. नगर निगम स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।

17. सम्पत्ति कर वसूली में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई।

18. डिजिटल भुगतान प्रणाली से कर वसूली प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाया गया।


इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ कानपुर नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वच्छता, हरित पर्यावरण, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में वह आगे बढ़ते हुए समर्पित प्रयासों से जनता को बेहतर जीवन सुविधा प्रदान करता रहेगा। यह उपलब्धि पूरे नगर निगम परिवार एवं कानपुर वासियों के लिए गर्व का विषय है।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

कानपुर में विश्व मधुमेह दिवस पर भव्य वॉकाथॉन: 60 से अधिक चिकित्सकों ने लिया हिस्सा, थीम “मधुमेह और कल्याण” पर जोर

@Report Amit Gupta Kanpur कानपुर : विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा और...

कानपुर: मिशन शक्ति के तहत सुभाष पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता और नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया...

@रिपोर्ट : रवि कुमार शर्मा - विशेष संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में...

कार्बाइड युक्त पटाखों के उपयोग बने 105 मरीजों के जीवन मे अंधकार का कारण, अस्पतालों में आंखों की क्षति के मरीजों संख्या पहुँची 3...

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : दीपावली के उत्सव ने इस बार कानपुर में कई परिवारों के...

कानपुर की हवा बनी ‘साइलेंट किलर’: दिवाली की चमक ने घेर लिया जहरीला धुंध, AQI 300 पार—बच्चों और अस्थमा मरीजों के लिए खतरे की...

@रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव – कानपुर कानपुर : दीवाली की रौनक अभी बाकी है, लेकिन कानपुर की हवा ने त्योहार...
Enable Notifications OK No thanks