ख़बरें राज्यों व् शहरों से

शिंदे ने कहा महाराष्ट्र सरकार में ऑल इज वेल, NDA में नहीं है कोई मनमुटाव

Share

NEW DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर नाराज चल रहे एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले नतीजों के दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत होगी। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि ये लोग दिल्ली चुनाव हार जाते हैं तो सारा दोष EVM को दे देते हैं।


No speed breaker from our side': Shinde steps aside, BJP set to take charge in Maharashtra - BusinessTodayबता दें कि खबर आ रही थी कि एकनाथ शिंदे और बीजेपी के बीच महाराष्ट्र में इन दिनों मनमुटाव चल रहा है। एकनाथ शिंदे हाल ही में देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि शिंदे और फडणवीसे के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। महाराष्ट्र में एकनाश शिंदे की नारजगी की खबरों ने उस समय जोर पकड़ लिया जिस दिन वह महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में नहीं पहुंचे थे। जब आज शिंदे से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के घटक दलों के बीच में कोई भी नाराजगी नहीं है। हम केवल महाराष्ट्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं। जिसके बाद सारे कयास और NDA में मनमुटाव की खबरों पर विराम लग गया।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks