उत्तर प्रदेश

मुस्लिम क्षेत्रों में मेयर द्वारा बंद मंदिरों को खोजने का प्रयास जारी

Share

कानपुर

कानपुर में मुस्लिमों के आपत्ति के बाद भी मेयर प्रमिला पांडेय ने मुस्लिम क्षेत्रों में बंद मंदिरों को खोलने का अभियान जारी रखा है। आज सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ मेयर बेकनगंज स्थित दशकों से बंद पड़े 3 मंदिरों पर पहुँची। मौके पर मंदिर बेहद जीर्ण-क्षीर्ण हालत में मिली। मंदिर में भगवान हनुमान की खंडित मूर्ति मिली।

शहर के दादा मियां चौराहा के पास हीरामनपुरवा में मंदिर पर कब्जे का पूरा प्रयास किया जा रहा था। यहां मंदिर के आगे शटर लगा दिया गया था। मेयर ने शटर उठाया तो अंदर मंदिर मिला। यहां मंदिर के अंदर से शिवलिंग गायब था, लेकिन अवशेष पूरी तरह सुरक्षित था। मंदिर के चारों तरफ बड़े पैमाने पर बिल्डिंगों का निर्माण कर दिया गया। पास में ही एक दूसरा बंद मंदिर मिला। यहां कुछ दिन पहले हिंदू संगठनों ने पूजा की थी। इसके बाद से यहां पुलिस पिकेट तैनात है। मेयर अंदर घुसी तो यहां भी मूर्तियां खंडित मिली। मेयर ने अवैध निर्माणों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मेयर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंदिरों की स्थिति बेहद दयनीय है। मंदिरों में मूर्तियां मिल रहीं हैं, लेकिन खंडित की गई हैं। शिवलिंग तक गायब है। मंदिरों की साफ-सफाई करा इनको सुरक्षित किया जाएगा।


मुस्लिम क्षेत्रों में मेयर द्वारा  बंद मंदिरों को खोजने का प्रयास जारी

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks