राहुल गांधी कांग्रेस सरकार बनने पर राम मंदिर का फैसला पलट देंगे – प्रमोद कृष्णम

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : कभी कांग्रेस के ख़ास कहे जाने वाले कट्टर नेता भी अब कांग्रेस पार्टी को घेरने से चूक नहीं रहें है ऐसे में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार राहुल गांधी पर हमलावर हैं. इस बीच सोमवार को प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जब राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ एक अहम बैठक की थी. इस मीटिंग में राहुल ने कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपर पावर कमेटी का गठन करेंगे. यह कमेठी राम मंदिर के फैसले को उसी तरह पलट देगी, जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलटा था, इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और उनकी टीम पर एक और बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम किसी न किसी बहाने देश को तोड़ना चाहती है. मैं कांग्रेस में 30 से ज्यादा वर्षों तक रहा हूं. पहले की कांग्रेस और अब की कांग्रेस में बहुत ज्यादा फर्क है.


Acharya Pramod Krishnam: Sacked Congress leader claims Rahul Gandhi had  planned to overturn Ram Mandir verdict if voted to power | India News -  Times of India


प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि जिस वक्त कांग्रेस की स्थापना हुई थी तब पार्टी में देशभक्त नेता थे. उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने देश को जोड़ने का काम किया था. महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने देश को जोड़ने के लिए काम किया था. लेकिन अब की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है. राहुल गांधी और उनकी टीम देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर तोड़ने में जुटी है. यही वजह है कि वर्तमान कांग्रेस के नेता लगातार ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं.

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

23 स्कूल, 46 युवा वक्ता और एक बड़ा सवाल: दून इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी ‘शिक्षा बनाम रोजगार’ पर दमदार बहस

■ कानपुर के रतन लाल नगर में स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में युवा वक्ताओं ने प्रतियोगिता के दौरान...

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...