ख़बरें राज्यों व् शहरों से

तिहाड़ जेल से CM केजरीवाल का संदेश, मेरा नाम केजरीवाल और मैं आतंकवादी…?

Share

NEW DELHI : आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में आतंकियों जैसा सलूक किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल डरने वाले नहीं हैं। मोदी जी की इस तानाशाही से केजरीवाल टूटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कल भारत के प्रधानमंत्री ने एक इंटरव्यू दिया है। पीएम मोदी ने देश की जनता को निराश किया है। भारत के सबसे बड़े घोटाले पर वह कुछ नहीं बोले हैं जिसमें इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से आठ हजार करोड़ से अधिक का घोटाला किया गया है।


24 घंटे अरविंद केजरीवाल पर नजर : वहीं कल जेल में बंद केजरीवाल ले मिलने गए पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया। उन्हें शीशे की दिवार को बीच में लाकर जेल से मुलाकात कराई गई है। वह बहुत अपमानजनक कार्रवाई कल हुई है। यह केंद्र की दुर्भावनापूर्ण प्रतिरोध की कार्रवाई है। 24 घंटे केजरीवाल पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमवार यानी 15 अप्रैल को दिए गए एक साक्षात्कार पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को निराश किया है। भारत के सबसे बड़े घोटाले पर वह नहीं कुछ नहीं बोले हैं जिसमें इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से आठ हजार करोड़ से अधिक का भाजपा द्वारा घोटाला किया गया है।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks