ट्रेविस हेड की दहाड़ से SRH ने RCB को 25 रन से हराया

Time to write @

- Advertisement -

SRH VS RCB : इस आईपीएल के 17वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच के साथ साथ मुकाबला भी अपने नाम कर लिया मैच के हीरो बनकर उभरे ट्रैविस हेड जिन्होंने अपनी घटक बल्लेबाज़ी से RCB की टीम को चारो खाने चित्त कर दिया और चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 25 रन से हराकर मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की भले ही इस मैच को हैदराबाद ने जीता हो, लेकिन एक बार फिर बेंगलुरु ने फैंस का दिल जीत लिया. इस हाई स्कोरिंग मैच में RCB ने 288 रनों का पीछा किया और 262 के स्कोर तक पहुंच गई. सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े थे. ये पार्टनरशिप आगे बढ़ती, इससे पहले मयंक मार्कंडे ने कोहली को 42(20) के स्कोर पर ही आउट कर दिया. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल की जगह खेल रहे विल जैक्स 7, रजत पाटिदार 9 और सौरव चौहान शून्य पर ही आउट हो गए. कप्तान फाफ डु प्लेसिस 28 गेंद पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 62 रन बनाने में कामयाब रहे.


Travis Head smash the second fastest fifty for sunrisers hyderabad in IPL |  SRH vs MI: ट्रेविस हेड की रिकॉर्ड तोड़ पारी, 24 गेंदों में ही मुंबई इंडियंस  के गेंदबाजों का किया


महिपाल लोमरोर 19 पर आउट हुए. अनुज रावत 25 पर नाबाद लौटे. RCB की पारी की सबसे बड़ी हाईलाइट रहे दिनेश कार्तिक. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर 83 रन ठोक दिए. 237 की स्टाइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए. पूरी कोशिश के बाद भी आरसीबी 262/7 के स्कोर तक ही पहुंच पाई. नतीजन, 25 रन से ये मैच हार गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और बेंगलुरु को 288 रनों का लक्ष्य दिया था. हैदराबाद की तरफ से ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए ही शतकीय साझेदारी की. तभी अभिषेक 34(22) के स्कोर पर आउट हो गए. लेकिन ट्रेविस हेड डटे रहे और सिर्फ 39 गेंदों पर ही सेंचुरी लगा दी. हेड ने अपनी पारी में 41 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के भी लगाए, हेड के अलावा, हेनरिक क्लासेन ने भी क्लासी पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए. एडेन मार्करम ने नाबाद 32(17) और अब्दुल समद ने 37(10) रन की नाबाद पारी खेली. इस तरह SRH ने 20 ओवर में 287 रन बना दिए. इसी के साथ हैदराबाद का ये टोटल आईपीएल का सबसे बड़ा टीम टोटल बन गया

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...