NIA को मिली बड़ी सफलता, रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Time to write @

- Advertisement -

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA के हाँथ एक बड़ी सफलता लगी है, इस दौरान NIA ने आज सुबह दो संदिग्ध आरोपियों को कोलकाता से हिरासत में लिया है, इस ब्लास्ट मामले में जिन दो आरोपियों को एनआईए ने पकड़ा है उनके नाम अब्दुल मथीन ताहा और मुसाविर शाजीब हुसैनबताया जा रहा है, मामले में एनआईए के अनुसार मुसाविर हुसैन शाजिब वह आरोपी है जिसने कैफे में IED को रखा था और अब्दुल मथीन ताहा ब्लास्ट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद भागने के पीछे मास्टरमाइंड है, NIA की इस सफलता के बाद से आतंक की पाठशाला चलाने वाले दहशतगर्दों में खौफ है


Rameshwaram Cafe Blast Case: Accused Of Possessing Ied And Planning Blast  Caught Nia Action - Amar Ujala Hindi News Live - रामेश्वरम कैफे विस्फोट  मामला:दोनों आरोपियों को तीन दिन की ट्रांजिट ...


केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा चलाया गया अभियान : एजेंसी ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह फरार आरोपियों को कोलकाता के पास देखा गया। जिसके बाद एजेंसियों द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। ये अभियान NIA की टीम द्वारा चलाया गया। इस अभियान में केंद्रीय खुफिया एजेंसी, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल की राज्य पुलिस एजेंसिया भी शामिल थी। राज्य पुलिस एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल होने की वजह से ही आरोपियों को पकड़ा जा सका।


बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में हुआ था ब्लास्ट : 1 मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में एक ब्लास्ट हुआ था। जिसमें कई ग्राहक और होटल कर्मचारी घायल हो गए थे। एजेंसी ने ब्लास्ट के आरोपियों को पकड़ने के लिए 29 मार्च को दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...