SRH के सामने नहीं टिक पाई CSK, अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा चेन्नई सुपर किंग्स

Time to write @

- Advertisement -

इस आईपीएल में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे है ऐसे मे शुक्रवार को हुए मुकाबले में आईपीएल में चेन्नई और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच को हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद के नवाबों ने 4 विकेट खोकर 11 गेंद रहते हुए मुकाबले को जीत लिया। बता दें कि यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा था।


चेन्नई ने बनाया सम्मानजनक स्कोर : पहले बल्लेबाजी करते हुए धोनी की टीम चेन्नई ने 165 रन बनाए। टीम की तरफ से ओपनर रचीन रवींद्र ने 12 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 रन बनाए। इसके अलावा आजिंक्य रहाणे ने 35, शिवम दुबे ने 45, रवींद्र जडेजा ने 31, डैरी मिचेल ने 13 और महेंद्र सिंह धोनी ने 1 रन बनाए। वहीं हैदराबाद की तरफ से तेज तर्रार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट चटकाए।


हैदराबाद के बल्लेबाज चेन्नई पर टूट पड़े : रनों का पीछा करने उतरे हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पवारप्ले से ही गेंदबाजों पर टूट पड़े। ओपनर ट्रेविस हेड ने 31 रन और अभिषेक शर्मा ने 37 रन बनाए। ऐडन मारक्रम ने 50 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा हेनरिच क्लासेन ने 10 रन बनाए। वहीं पहली बार खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने 8 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से मोइन अली ने 2 विकेट चटकाए।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...