बशीरहाट से BJP उम्मीदवार रेखा से PM मोदी ने फोन पर की बात

Time to write @

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी 26 मार्च को बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार और संदेशखाली हिंसा के पीड़ितों में से एक रेखा पात्रा को फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने रेखा से उनकी चुनावी प्रचार की तैयारियों और लोगों के बीच भाजपा के प्रति समर्थन सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा का तमगा दिया।


रेखा ने भी रखी अपनी बात : वहीं रेखा पात्रा ने पीएम मोदी को संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। बता दें कि भाजपा ने रविवार को बंगाल के लिए 19 उम्मदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने बशीरहाट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया था। रेखा ही वह महिला हैं जिन्होंने सबसे पहले संदेशखाली की महिलाओं की आवाज को उठाया था। बता दें कि रेखा संदेशखाली केस के मास्टरमाइंड और निलंबित तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उसके गुर्गों की पीड़िता हैं। वहीं अब तीनों आरोपित शाहजहां शेख, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार सलाखों के पीछे हैं। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही संदेशखाली का क्षेत्र भी आता है।

रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाने का किया था अनुरोध : दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब संदेशखाली की पीड़िताओं से मिलने के लिए बंगाल आए थे, उनमें रेखा भी शामिल थीं। बारासात में सभा के बाद पीएम मोदी ने संदेशखाली की पांच महिलाओं से मुलाकात किया था। संदेशखाली के लोगों ने भी नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से पात्रा को उम्मीदवार बनाने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया था।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

23 स्कूल, 46 युवा वक्ता और एक बड़ा सवाल: दून इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी ‘शिक्षा बनाम रोजगार’ पर दमदार बहस

■ कानपुर के रतन लाल नगर में स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में युवा वक्ताओं ने प्रतियोगिता के दौरान...

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...