BJP की 5वीं लिस्ट आज हो सकती है जारी, वीके सिंह का पत्ता साफ?

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा की रणभेरी बजने के बाद अब सभी पार्टी अपने अपने प्रत्याशियों के नाम को लेकर खासा इतिहायत बरत रही है जहाँ बीजेपी अपने प्रत्याशियों की पांंचवीं सूची आज यानी रविवार को जारी कर सकती है। सूची के दोपहर को आने की संभावना है, जिसमें पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश) के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए जा सकते हैं। इससे पहले लिस्ट को लेकर शनिवार रात लगभग तीन घंटे तक भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चली।


गाजियाबाद से ये होंगे उम्मीदवार : पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की चौथी लिस्ट में शामिल किए जाने वाले नामों पर मंथन किया गया। खबरों के मुताबिक, यूपी की शेष 24 सीटों (जिन पर प्रत्याशियों का ऐलान होना है) में से 10 सीटों के लिए उम्मीदवार फाइनल कर लिए गए हैं। गाजियाबाद से अतुल गर्ग और मेरठ से अरुण गोविल को मौका मिल सकता है, वहीं सहारनपुर से राघव लखनपाल तथा मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश सिंह प्रत्याशी हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक, बैठक के दौरान ओडिशा की 21 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। संभलपुर से धर्मेद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा तथा भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। ये भी बताया गया कि दो सिटिंग सांसदों का टिकट कट सकता है। मीटिंग में राजस्थान की आठ सीटों पर चर्चा की गई। साथ ही पश्चिम बंगाल की बाकी सीटों पर बातचीत की गई।

 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...