हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व छह बागी विधायकों ने ली BJP में एंट्री

Time to write @

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के छह बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. बता दें सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। इसके साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की खबरें हैं. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार की स्थिति खराब हो गई है शनिवार दोपहर बाद तीन बजे ये शिमला पहुंचेंगे। यहां भाजपा के कार्यकर्ता इनका स्वागत भी कर सकते हैं। शुक्रवार को शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया।


विपिन सिंह परमार की अध्‍यक्षता में हुई भाजपा की बैठक : भाजपा विधायक दल की बैठक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलवीर वर्मा, इंद्रसिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तृत बात की गई है।

सफल आयोजन पर रणनीति तय : पार्टी स्तर पर विभिन्न पहल की जा रही हैं और उनके सफल आयोजन के लिए रणनीतियां विकसित की जा रही हैं। त्रिदेव सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क, पन्ना प्रमुख सम्मेलन और मेरा बूथ सबसे मजबूत जैसे कई कार्यक्रमों के लिए ठोस नीति तैयार की गई हैं। उन्होंने कहा कि बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की क्योंकि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली जाना था.उन्होंने कहा कि भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में सफल कार्यक्रम करें और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत मिले, इसके लिए बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है, इस पर अमल होगा।

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...