भाजपा और बीजद में नहीं बनी बात, अब चुनाव में अकेले दो-दो हाथ करेगी दोनों पार्टियां

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को सच करने में जुटी भाजपा एनडीए के कुनबे को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिसके चलते भाजपा अपने पुराने साथी को एकसाथ लाने का प्रयास कर रही है। भाजपा अपने पुराने साथी जदयू और टीडीपी को पहले ही एनडीए का हिस्सा बना चुकी है। वहीं ओडिशा में अपना पैठ मजबूत करने के इरादे से नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल को एनडीए में शामिल कराना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। क्योंकि दोनों पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी : दरअसल, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच कई दिनों से गठबंधन को लेकर बातचीत जारी थीं। चर्चा जोरों पर थी कि दोनों पार्टियों गठबंधन के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगी लेकिन इस पर पेंच फंस गया है और बीजेपी ने अब अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दी। उन्होंने लिखा कि बिगत 10 वर्षों से नवीन पटनायक की बीजद
पीएम मोदी की सरकार को विभिन्न मुद्दों पर समर्थन करती आई है। इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी : बता दें कि ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। वहीं राज्य में 24 साल से लगातार नवीन पटनायक की सरकार है और वहां पर भाजपा की पकड़ ज्यादा मजबूत नहीं है। बता दें कि ओडिशा में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटें है। पिछले बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 8 और बीजद को 12 सीटें मिली थी। वहीं ओडिशा में इस बार चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहला चरण 13 मई और आखिरी चरण 1 जून को होगा। नतीजे चार जून को आएंगे।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आपातकाल: भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय – शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा

नई दिल्ली: शिवसेना (एनडीए) के राष्ट्रीय समन्वयक और एनडीए गठबंधन के चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने 25...

शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने योग दिवस पर किया योग एवं लोगों से इसे जीवन में उतारने की अपील

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवसेना (एनडीए गठबंधन) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा...

अहमदाबाद विमान हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से की मुलाकात, समीक्षा बैठक की तैयारी

अहमदाबाद, 13 जून 2025: शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और हाल ही में हुए विमान हादसे...

कल्कि धाम: सनातन आस्था और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक – अभिषेक वर्मा

  संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित कल्कि धाम में आज शीला दान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया...