पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप, न्याय की आस में पीड़िता पहुँची कानपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय

Time to write @

- Advertisement -

Kanpur : प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही लाख सजग दिख रही है, लेकिन कानपुर कमिश्नरेट में तैनात कुछ पुलिस अधिकारी योगी सरकार के महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति को पलीता लगाते नज़र आ रहे हैं ।

मामला है कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र का जहाँ एक झांकी कलाकार युवती और उसका परिवार, अभय सैनी व अमन सैनी, नाम के दबंगो की दहशत में जी रहा है, आज पुलिस अयुक्त कार्यालय में न्याय की गुहार लगाती पीड़िता शिवांगी खत्री रोते बिलखते पहुँची, पीड़िता का आरोप है कि उसके पति अभय सैनी, अमन सैनी, नाम के व्यक्तियों ने दर्ज़नो लोगो के साथ मिलकर मारपीट की है, उसके पति का सर फूट गया, काफी चोटे आयी, इतने पर ही दबंग नही रुके उन्होंने पीड़िता के साथ भी नशे की हालात में छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से भाग निकले,मगर पुलिस की नज़र में ये शायद छोटा अपराध है, पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना के बाद जो पुलिस को तहरीर दी उसे थाने में तैनात दरोगा जी ने फाड़ दिया और मनमुताबिक तहरीर के आधार पर थाना फीलखाना पुलिस ने मुकदमे में हल्की धराओं में FIR लिख कर खानापूर्ति कर दी ।

पीड़िता का आरोप है कि उसे मुक़दमे में समझौते के लिए लगातार पुलिस द्वारा, इलाकाई पार्षद द्वारा व अन्य कई दबंगो के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, जिसके बाद पीड़िता दहशत में में जीने को मजबूर है ।

फ़िलहाल मामले में एडीसीपी मुख्यालय अमिता सिंह से पीड़िता मिलने के बाद अपने घर चली गयी, एडीसीपी ने पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...