क्रिकेट कॉमेंट्री में सिद्धू की 6 साल बाद वापसी, IPL से करेंगे शुरुआत, पोस्ट शेयर की- सरदार ऑफ कॉमेंट्री इज बैक

Time to write @

- Advertisement -

नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कॉमेंट्री करते नजर आ सकते है. शुरुआत 22 मार्च को होने वाले पहले मैच से होगी. स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है साथ ही ये लिखा है सरदार ऑफ कॉमेंट्री बॉक्स इज बैक. सिद्धू ने भी इस ट्वीट को शेयर किया है, सिद्धू शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे. मीडिया से कहा था कि वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने यह बात जरूर कही थी कि क्रिकेट की कॉमेंट्री छोडऩे की वजह से उन्हें फाइनेंशियल नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में किरदार की पहचान होती है.

2018 में आखिरी बार कॉमेंट्री की : नवजोत सिंह सिद्धू के पिता सरदार भगवंत सिंह क्रिकेटर थे. वह चाहते थे कि उनका बेटा भी उनकी तरह खिलाड़ी बने. अपने पिता की इस इच्छा को पूरी करने के लिए सिद्धू क्रिकेट में आए. 1983 से 1999 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला. सिद्धू ने कुल 51 टेस्ट मैच और 136 वनडे मैच खेले हैं.

टेस्ट में 3,202 और वनडे में 4,413 रन बनाए हैं. करीब 17 साल क्रिकेट की दुनिया में रहने के बाद, 1999 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया. क्रिकेट का सफर खत्म होने के बाद उन्होंने कॉमेंट्री में भी हाथ आजमाया. सिद्धू ने आखिरी बार 2018 में कॉमेंट्री की थी. पंजाब सरकार में मंत्री बनने के बाद वह कॉमेंट्री पैनल से बाहर हो गए. इसके बाद उन्होंने अपने सारे टीवी शो भी छोड़ दिए थे.

कॉमेंट्री में लौटने की वजह क्या? : पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि सिद्धू कांग्रेस में बिल्कुल अलग पड़ गए थे. पंजाब प्रदेश कांग्रेस में उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी जा रही थी. वह करीब 2 महीने से पार्टी से बिल्कुल अलग चल रहे थे. वहीं पार्टी हाईकमान में उनकी पैठ कमजोर पड़ रही थी. लोकसभा चुनाव न लडऩे का ऐलान वह पहले ही कर चुके हैं, विधानसभा चुनावों में भी अभी 3 साल का समय है. ऐसे में सिद्धू ने दोबारा टीवी की दुनिया में जाने की राह चुनी है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...