गृहमंत्री अमित शाह से मिले राज ठाकरे, चढ़ा महाराष्ट्र का सियासी पारा

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कई राज्यों में सीटों का बंटवारा कर दिया है लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली पहुंचे हैं। वह तमाम भाजपा नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि राज ठाकरे ने सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मंगलवार सुबह मुलाकात की और होटल से निकलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए।

देवेंद्र फडणवीस ने दिए थे गठबंधन के संकेत : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि एमएनएस के साथ गठबंधन के बारे में निर्णय सही समय पर लिया जाएगा। एमएनएस का रुख भाजपा से अलग नहीं है। हम क्षेत्रिय गौरव में विश्वास रखते हैं। एमएनएस ने मराठी मानुष के अलावा हिंदुत्व के बारे में भी बात की है। वहीं राज ठाकरे महाराष्ट्र में एक या दो लोकसभा सीटों की मांग कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि एनडीए एमएनएस को दक्षिण मुंबई की सीट दे सकती है। राज ठाकरे का यहां खासा प्रभाव माना जाता है।

सुप्रीया सुले की प्रतिक्रिया : वहीं एनसीपी सांसद ने राज ठाकरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज ठाकरे के दिल्ली दौरे पर सुप्रीया सुले ने कहा कि वह दिल्ली गए हैं। देखना यह है कि वह वहां किससे मिलेंगे। मुझे लगता है कि यह समय भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ लड़ने का है। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या एमएनएस को एमवीए में शामिल किया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि एमवीए में सबका स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

दून इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव

  कानपुर शहर के लोकप्रिय व प्रतिष्ठित रतन लाल नगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के कलर्स विभाग में दीपावली...

ऐमजॉन-फ्लिपकार्ट पर स्वदेशी स्ट्राइक, कानपुर में व्यापारियों ने भरी स्वदेशी हुंकार’

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : दीपावली की चकाचौंध से पहले कानपुर के कोपरगंज बाजार में स्वदेशी...

कानपुर धमाके पर पाकिस्तानी हैंडल से फर्जी दावा: 8 सैनिकों की मौत की अफवाह, एजेंसियां साजिश की जांच में जुटीं

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिस्री बाजार के पास मरकज मस्जिद के निकट बुधवार की रात...

“क्या धोनी जॉइन करेंगे मुंबई इंडियंस? वायरल तस्वीर ने IPL 2026 से पहले मचाई सनसनी”

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आइकॉनिक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को...
Enable Notifications OK No thanks