‘8 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण..’ पहले ही हो गई थी ये भविष्यवाणी, तस्वीर हुई वायरल

Time to write @

- Advertisement -

New Delhi : ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव  पड़ता है। सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व होता है है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य  के बीच से गुजरता है तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 8 अप्रैल 2024, सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार रात में 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और मध्य रात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण बेहद ही दुर्लभ होगा। ग्रहण के कारण 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई ही नहीं देगा। इससे पहले 1973 में सूर्य इतनी देर तक नहीं दिखाई दिया था और यह ग्रहण अफ्रीकी महाद्वीप पर दिखाई दिया था।


54 साल पुराने अखबार में सूर्य ग्रहण का जिक्र..! इसमें ऐसा क्या खास – Latest  Hindi News, Breaking News, Live Newsअखबार की भविष्याणी होगी सच : संयुक्त राज्य अमेरिका में ओहियो स्थित एक अखबार ने 1970 में ही भविष्यवाणी की थी कि उत्तरी अमेरिका और मध्य अमेरिका में 8 अप्रैल, 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। अखबार की यह फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। पोस्ट पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि ये भविष्यवाणी कैसे सच हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “वाह, 1970 के एक अखबार को इस साल के सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी करते हुए देखना आकर्षक है। इतिहास खुद को मंत्रमुग्ध कर देने वाले तरीकों से दोहराता है।”

विज्ञान के अनुसार हर कई सालों बाद ऐसा सूर्यग्रहण देखने को मिलता है। इस स्थिति में पृथ्वी का एक भाग में पूरी तरह से अंधेरा हो जाता है। इस समय चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे निकट आ जाता है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं।

यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नही होगा।

यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण- अमेरिका, कनाडा, न्यूफाउंडलैंड के कुछ हिस्सों में इस ग्रहण को अच्छे से देखा जा सकता है।

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...