सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को झटका, जमानत खारिज

Time to write @

- Advertisement -

आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल से बाहर चल रहे सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी तथा तुरंत सरेंडर करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि सत्येंद्र जैन को आज यानी सोमवार को ही सरेंडर करना होगा। अब सत्येंद्र जैन को आज सरेंडर करना होगा तथा फिर से जेल जाना होगा।

जमानत अर्जी खारिज
दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता तथा दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिलहाल स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत पर बाहर थे। सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने फैसला सुनाया और सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी और उनको तुरंत सरेंडर करने को कहा।

क्या है मामला?
बता दें कि साल 2018 में ईडी ने इस केस में सत्येंद्र जैन से पूछताछ की थी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 22 मई 2022 में उनकी गिरफ्तारी का विरोध भी किया था। इसके बाद 26 मई 2023 में सत्येंद्र जैन को खराब स्वास्थ्य की वजह से जमानत मिल गई थी। तब से वो इलाज करा रहे हैं और जेल से बाहर हैं।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...