सिद्धू मूसेवाला के घर गूँजी किलकारी, माता-पिता ने बेटे के साथ साझा की तस्वीर

Time to write @

- Advertisement -

नई दिल्लीः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का घर एक बार फिर से किलकारियों से गूंज उठा। सिंगर की मौत को दो साल बीत चुके हैं. दो साल बाद सिद्धू मूसेवाला का घर फिर से गुलजार हो गया। दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। गायक के पिता बलकौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ एक तस्वीर साझा की है।

सिद्धू मूसेवाले के पिता ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर
बलकौर सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में वह अपने बेटे को गोद में लिए हुई दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की एक तस्वीर भी है, जिस पर लिखा है ‘लेजेंड कभी नहीं मरते’. इस तस्वीर के लिए गायक के पिता ने पंजाबी में कैप्शन लिखा- शुभदीप के लाखों चाहने वालें की दुआ से ऊपरवाले ने हमे शुभ का छोटा भाई दिया है. वाहेगुरु की कृपा से हमारा परिवार स्वस्थ और शुक्रगुजार है उन सभी लोगों का जो हमे इतना प्यार करते हैं.

मां को लेकर चल रही थीं कई अफवाहें
बेटे के जन्म से पहले ही ऐसी खबरें थीं कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, उनके पिता बलकौर सिंह ने एक पोस्ट कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। बलकौर सिद्धू ने फेसबुक पर लिखा था, ”सिद्धू के प्रशंसकों को धन्यवाद जो हमारे परिवार के लिए बहुत चिंतित हैं।” मेरे परिवार के बारे में बहुत सारी अटकलें हैं। इन सब अफवाहों पर विश्वास न करें. हमारे पास जो भी खबर होगी हम आपके साथ साझा करेंगे। हम आपको बता दें कि चरण कौर ने बच्चा पैदा करने के लिए IVF का सहारा लिया है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...