दैनिक राशिफ़ल : 18 अप्रैल 2024

Time to write @

- Advertisement -

■ मेष

आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आज आप जो भी योजना बनाएंगे वह सफल हो जाएँगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा। धैर्य से काम लें। गुस्सा अधिक न करें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं।

आज का शुभ अंक – 2 ,4
आज का शुभ रंग – आसमानी
उपाय – काले कुत्ते को मीठा खिलाएं।

■ वृषभ

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनकी प्रमोशन होने का योग बनेगा |विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है।

आज का शुभ अंक – 8
आज का शुभ रंग – फिरोजी
उपाय – 7 पतासे पीपल के पेड के नीचे रख कर आये

■ मिथुन

आज आप अपने द्वारा नियोजित कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपको किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

आज का शुभ अंक – 5
आज का शुभ रंग – मस्टर्ड ,पीला
उपाय – पीला लड्डू विष्णु जी को अर्पण करें।

■ कर्क

आप के लिए मन के चंचलता के भावों को छोड़कर जीवन में कुछ करने का दिन है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके घर में किसी में मेहमान के आने से घर का वातावरण खुशी का बना रहेगा। विद्यार्थियों को शुभ फल प्राप्त होंगे।

आज का शुभ अंक – 6,8
आज का शुभ रंग – क्रीम
उपाय – गरीब बूढ़े महिला की मदद करें।

■ सिंह

आप के लिए बड़ी जिम्मेदारी उठाने का दिन है। आज आप किसी संगठन के प्रधान बन सकते हैं। आपकी योजनाएं आपको प्रशंसा दिलवाएंगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें राजनीति और रोजगार से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

आज का शुभ अंक – 2,9
आज का शुभ रंग – हल्का लाल
उपाय – किसी गरीब की पढ़ने में मदद करें।

■ कन्या

आपके आज का दिन समझदारी दिखाने का है। आज के दिन ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। आज का दिन अपनी योग्यता साबित करने का है।यश प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

आज का शुभ अंक – 9
आज का शुभ रंग – हल्का हरा
उपाय – बीमार लोगों में खाना ओर दवाईया बांटें।

■ तुला

आप के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होने वाला है। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। यदि कोर्ट कचहरी का कोई मुकदमा चल रहा था, तो आपकी विजय होना निश्चित है। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

आज का शुभ अंक – 7
आज का शुभ रंग – नीला
उपाय – हॉस्पिटल में जाकर भोजन और फल का वितरण करें।

■ वृश्चिक

आप के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोपहर पहले काम का बोझ आपको थका देगा। शाम होते परिवार का सहयोग आपको शांति प्रदान करेगा।

आज का शुभ अंक – 5 ,1
आज का शुभ रंग – गुलाबी
उपाय – शिव जी को लाल पीले फूल अर्पण करें।

■ धनु

आप के लिए समय बहुत उत्तम चला है,आपके दिशा निर्देशन में चल रहे कार्य सफलता को प्राप्त करेंगे। जिस कार्य में आप हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएंगे। आपकी योजनाओं की प्रशंसा होगी। अगर आप राजनीति ओर व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आज आपको नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।

आज का शुभ अंक – 8
आज का शुभ रंग – हल्का हरा
उपाय – गुरु जी को कोई धार्मिक पुस्तक दान करें।

■ मकर

आप के लिए कार्य करने में कठिनाई आने वाली है। आज के दिन संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। काम करते-करते मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। काम में मन नहीं लगेगा।

आज का शुभ अंक – 1 ,2
आज का शुभ रंग – पर्पल
उपाय – राधारानी जी को पीला वस्त्र भेंट करें।

■ कुंभ

आप के लिए आज का दिन नए दायित्व की प्राप्ति करवाएगा। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।

आज का शुभ अंक – 6
आज का शुभ रंग – जामुनी
उपाय – मीठे मालपुए का दान करें।

■ मीन

आप के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। आज आपके मन में कार्य करने की भावना जाग उठी है, आज आप अपने सारे रुके हुए कार्य पूरे कर लेंगे। दिनभर ऊर्जा से भरे रहेंगे। शाम के समय लव मेट के साथ समय बिता सकते हैं।

आज का शुभ अंक – 3 ,1
आज का शुभ रंग – डार्क पीला

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...