एक्शन मोड में पूर्व सीएम शिवराज, 1100 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

Time to write @

- Advertisement -

BHOPAL : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड में आ गए हैं. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान स्वयं के संसदीय क्षेत्र में प्रचार प्रसार तो कर रही रहे हैं, इसके अलावा वे प्रदेश की अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी 18 मार्च को स्वयं के संसदीय क्षेत्र के ग्राम भाऊखेड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान इछावर विधायक करण सिंह वर्मा भी शामिल थे. लाड़ली बहनों ने भाऊखेड़ी पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जमकर स्वागत किया. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के नेतृत्व में 400 पार का नारा दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को मध्य प्रदेश की 29 की 29 लोकसभा सीटें जीतकर उपहार के रूप में देना है।

1100 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन
राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सीहोर जिले में भी कांग्रेस टूटती नजर आई. आज यानी 18 मार्च को प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने इछावर विधानसभा क्षेत्र के 1100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...