उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग का अलर्ट: आसमनी आफ़ात के लिए अगले पांच दिन रहें तैयार, देश के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग

Share

अप्रैल माह में ही जून की गरमी का अहसास शायद देश के ज्यादातार राज्यों और जिलों में देखने को मिल रहा है ऐसे में अगर आप इस मौसम की गर्मी को हल्के में ले रहे हैं तो ये खबर आप जरूर पढ़ें क्यों की अगले पांच दिनों में देश के कई राज्यों में गर्म हवाएं और लू चलने की पूरी संभावना है, जिन पांच राज्यों में ये संभावनाएं जताई गयी है उसमे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश राज्य शामिल है, ऐसे में IMD ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों के लिए रेड अलर्ट, जबकि बिहार और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यूपी की बात करें तो लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है !


Temperature Crosses 40 In West Up Record Of 32 Years Made - Amar Ujala Hindi News Live - पश्चिम यूपी में आसमान से बरस रही आग:अप्रैल में तेज धूप से झुलस रहे बदन, पारा 40 के पार, बना 32 सालों का ये रिकॉर्ड


बात अगर मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की की जाए तो उनके अनुसार आगामी आने वाले दिनों में गर्मी का सितम और बढ़ेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में तीन से चार दिनों में तेज लू चलने की सम्भावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक 36 से अधिक जिलों में दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. राज्य के अधिकतर हिस्सों में लू की भी चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 26 अप्रैल को हल्की बारिश होने के आसार हैं, आईएमडी के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks