हिमाचल के बाद हरियाणा में सियासी बवाल, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा !

Time to write @

- Advertisement -

Hariyana : जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे अब राजनितिक घटनाओं में डेली एक नया अध्याय जुड़ता देखा जा रहा है , ताज़ा मामला हरियाणा का है, हिमाचल प्रदेश के बाद अब हरियाणा की राजनीति में नया भूचाल आया है, हरियाणा में भाजपा और जजपा का करीब साढ़े चार साल पुराना नाता टूट चुका है। CM मनोहर लाल ने अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है। अब बीजेपी अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाने के दावा पेश करेगी।

यह फैसला विधायक दल की मीटिंग में हुआ है। जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले। सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री अनिल विज भी मौजूद थे। विज के चेहरे में मुस्कान थी। ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं। विज के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर का भी नाम सबसे आगे चल रहा था। सूत्रों के अनुसार आज 1 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही टूट की वजह है।

S

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आपातकाल: भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय – शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा

नई दिल्ली: शिवसेना (एनडीए) के राष्ट्रीय समन्वयक और एनडीए गठबंधन के चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने 25...

शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने योग दिवस पर किया योग एवं लोगों से इसे जीवन में उतारने की अपील

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवसेना (एनडीए गठबंधन) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा...

अहमदाबाद विमान हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से की मुलाकात, समीक्षा बैठक की तैयारी

अहमदाबाद, 13 जून 2025: शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और हाल ही में हुए विमान हादसे...

कल्कि धाम: सनातन आस्था और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक – अभिषेक वर्मा

  संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित कल्कि धाम में आज शीला दान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया...