हिमाचल के बाद हरियाणा में सियासी बवाल, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा !

Time to write @

- Advertisement -

Hariyana : जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे अब राजनितिक घटनाओं में डेली एक नया अध्याय जुड़ता देखा जा रहा है , ताज़ा मामला हरियाणा का है, हिमाचल प्रदेश के बाद अब हरियाणा की राजनीति में नया भूचाल आया है, हरियाणा में भाजपा और जजपा का करीब साढ़े चार साल पुराना नाता टूट चुका है। CM मनोहर लाल ने अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है। अब बीजेपी अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाने के दावा पेश करेगी।

यह फैसला विधायक दल की मीटिंग में हुआ है। जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले। सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री अनिल विज भी मौजूद थे। विज के चेहरे में मुस्कान थी। ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं। विज के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर का भी नाम सबसे आगे चल रहा था। सूत्रों के अनुसार आज 1 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही टूट की वजह है।

S

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मेरठ में कांवड़ियों की भीड़ ने जीप से निकालकर दो युवकों को पीटा, वायरल वीडियो पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिसकर्मियों की पिटाई का दावा निकला गलत, बाइक की टक्कर से कांवड़ खंडित होने के बाद हुआ था...

ग्रेटर नोएडा अग्निकांड: PCB पैनल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हादसा, दीवार गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत; तीन घायल

  Noida Fire News :  ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित पीसीबी (PCB) पैनल बनाने वाली आईएलजीआईएम फैक्ट्री में सोमवार देर...

मदरसों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बयान चर्चा में, सियासी घमासान के आसार

Madarsa News Keshav Maurya : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए...