सूर्या की ‘कांगुवा’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़, जानें फिल्म कब देगी दस्तक

Time to write @

- Advertisement -

MANORANJAN : वर्ष 2024 मनोरंजन के लिहाज से ढेर सारी फिल्मे पाइपलाइन में प्रतीक्षरत हैं, ऐसे में इन दिनों एक फिल्म खासा चर्चा का विषय बनकर उभर रही है ! चलिए आपको अब बताते है, साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कंगुवा को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस सूर्या की फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और अब कांगुवा का एक बड़ा अपडेट भी जारी किया गया है. सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के टीजर रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है.

बता दें कि मेकर्स सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘कांगुवा’ का टीजर मंगलवार यानी कल शाम 04:30 बजे रिलीज किया जाने वाला है. हालांकि टीजर के साथ ही मेकर्स फिल्म के रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर सकते हैं, और उम्मीद है कि फिल्म को इसे थ्रीडी और आई-मैक्स में 38 भाषाओं में रिलीज करने की योजना है.

इस फिल्म में सूर्या के अलावा दिशा पटानी और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं. बता दें कि इसे फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. दरअसल बॉबी इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं. ‘एनिमल’ के बाद दर्शक एक बार फिर खलनायक के रूप में बॉबी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं. कुछ समय पहले मेकर्स ने बॉबी के लुक को रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया, अब सबकी नजर फिल्म के टीजर पर टिकी हुई हैं.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...