सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी की सज़ा पर फिर टला फ़ैसला, अब अगली तारीख़ 28 मार्च

Time to write @

- Advertisement -

Kanpur : सपा विधायक इरफान सोलंकी पर आज कोर्ट में महिला के घर आगजनी मामले में फैसला आना था, लेकिन आज एक बार फिर से फैसला नही आया है, अब फैसला सुनाने की अगली तारीख़ 28 मार्च को मुकर्रर हुई है। बताते चले कि पिछली बार फैसला सुनाने वाले जज का अवकाश होने के कारण फैसला नही आ सका था लेकिन आज एक बार फिर चर्चित सपा विधायक केस पर कोर्ट का फैसला टल गया, इरफान के खिलाफ आगजनी केस के साथ जिन धाराओं में मुकदमे का ट्रायल हुआ है, उसमें 10 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। सपा विधायक को ऐसे में अगर दो साल या इससे ज्यादा की सजा हुई तो इरफान सोलंकी की विधानसभा सदस्यता भी रद्द हाे जाएगी।

आपको बता दे कि आगजनी केस में जाजमऊ में विधायक इरफान सोलंकी के पड़ोस में रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत अन्य के खिलाफ प्लॉट पर ने अस्थाई घर को फूंकने का आरोप लगाते हुए 8 नवंबर 2022 को जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इरफान और उनके भाई रिजवान समेत उनके गैंग के खिलाफ नजीर फातिमा की तहरीर पर धारा-147, 436, 506,327, 427, 386, 504, 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर में चार्जशीट दाखिल कर दी और एमपी/एमएलए की फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल पूरा हो गया है। अब कोर्ट मामले में अपना फैसला 28 मार्च को सुनाएगी। वही सपा विधायक इरफान सोलंकी पर कई मुकदमे ऐसे है जिनमे अगर सजा हुई तो विधायक इरफान सोलंकी की विधायकी भी जा सकती है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...