लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, जानें कितने चरणों में होगा चुनाव ?

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव 2024 : भारतीय निर्वाचन आयोग आज यानी 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को इलेक्शन कमीशन के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

कितने चरण में होगा चुनाव?
गौरतलब है कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में चुनाव की तारीखों के ऐलान और वोटिंग के बीच 40-50 दिनों का अंतर था. 2019 के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में आयोजित हुए थे. वहीं, चौथे दिन यानी 23 मई को नतीजे सामने आए थे। इसी तरह से 2014 के आम चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। इसके बाद 7 अप्रैल से 12 मई के बीच 9 चरणों में मतदान हुआ था. 2014 के चुनाव का परिणाम 16 मई को आया था। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं।

इस चुनाव में 97 करोड़ वोटर करेंगे वोटिंग
2024 के लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर वोटिंग करेंगे. इससे पहले 8 फरवरी को चुनाव आयोग ने सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 की रिपोर्ट जारी की थी. चुनाव आयोग ने बताया था कि मतदाता सूची में 18 साल से 29 साल की उम्र वाले करीब 2 करोड़ नए वोटर्स को शामिल किया गया है. 2019 के आम चुनाव के मुकाबले अब रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गई है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...