राहुल गांधी के पीएम बनने तक उधार बंद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्ट्रीट वेंडर का मैसेज

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज आपने देखे होंगे. आज के समय में फेमस होने के लिए लोग अलग अलग तरह के तरीके अपनाते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर ने उधार न देने का गजब तरीका ढूंढ निकाला है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्ट्रीट वेंडर ने अपने ठेले पर कुछ नोट लिखा हुआ है जिसकी चर्चा से अब सोशल मीडिया के दुनिया में बहस छिड़ गई है। फिलहाल इस वीडियो और दुकानदार की सही जानकारी नहीं हो पायी है की ये वीडियो आखिर किस जिले या स्थान का है

दरअसल वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ठेले वाले ने उधार ना देने के लिए एक नोट लिखकर अपने ठेले पर लटकाया हुआ है, जिसमें लिखा है कि राहुल गांधी जब तक भारत के पीएम नहीं बन जाते तब तक उधार बंद है. ठेले वाला अपने ठेले पर फास्ट फूड बेचता है. इसे देखकर लोग तरह तरह की बातें करने लगे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही आग की तरह वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को @azizkavish नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड करने के बाद 6 हजार से अधिक लोग देख चुके है. वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को जमकर लाइक किया है. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा कि कुछ भी बकवास मत करो. दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई फिर तो कभी उधार ही नहीं मिल पाएगा।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...