अयोध्या

रामलला के दर्शन के लिए परिवार संग अयोध्या पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री “प्रियंका चोपड़ा”

Share

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज आयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची। कुछ दिन पहले ही प्रियंका भारत लौटी हैं और बुधवार को पति निक जोनस और बेटी मैरी मालती जोनस के साथ दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचीं हैं। बता दें प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या गई हैं। इस समय प्रियंका की फैमिली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आया परिवार : परिवार के साथ राम लला के दर्शन के लिए पहुंचीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यहां पीली रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके पति निक जोनस भी ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में पहने हुए ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दे रहे हैं। बेटी मालती भी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत क्यूट लगी। प्रभु श्री राम की नगरी में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार का स्वागत रामनामी गमछा पहनाकर किया गया। बेटी मैरी मैलती सहित पूरे परिवार ने भगवान के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

फैंस ने दी प्रतिक्रिया : वहीं प्रियंका चोपड़ा के वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस को प्रियंका का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि हाल ही प्रियंका एक इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आईं। उनकी इस इवेंट से कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। जिसके बाद ईशा अंबानी की होली बैश में प्रियंका चोपड़ा को देखा गया था। इस साल प्रियंका और मालती के साथ होली मनाने के लिए निक जोनस भी भारत आए हैं। साथ ही ये मालती जोनस की भारत में पहली होली होगी।

 

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks