ख़बरें राज्यों व् शहरों से

बिहार की राजनीती में जुड़ा एक और अध्याय, BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, मनोज तिवारी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Share

बिहार : लोकसभा का एक एक चरण बढ़ते बढ़ते चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है ऐसे में बिहार की सियासत भी नितीश कुमार के साथ अब एक और मशहूर चेहरे के साथ चर्चा में है, जिहां इस चर्चा के बीच फ़ेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल हो गए हैं, बता दें कि मनीष कश्यप की बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से वार्ता के बाद इस बात पर सहमति बनी जिसके बाद मनीष ने दिल्ली पार्टी मुख्यालय पर मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली, मालूम हो कि मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं, बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में पश्चिमी चंपारण से यूट्यूबर मनीष कश्यप निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी प्रचार कर रहे हैं तथा भाजपा सांसद संजय जायसवाल के खिलाफ खड़े हैं। अब तक वो इस सीट पर कड़ी टक्कर देने वाले उम्मीदवार के रूप में समझे जा रहे हैं और दिन रात चुनाव प्रचार में लगे हैं। वहीं अब उनके बीजेपी में शामिल होने से भाजपा की मुश्किलें कम होंगी, ऐसा बताया जा रहा है कि दिनों से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी मनीष कश्यप को मनाने के प्रयास में लगे थे। उन्हें खास तौर पर मनीष कश्यप से मिलने के लिए भी भेजा गया था और अब मनीष कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया है


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks