पाकिस्तान में हुआ आत्मघाती हमला, 5 चीनी इंजीनियरों की मौत

Time to write @

- Advertisement -

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें 5 चीनी नागरिकों की मौत हो गई, पाक मीडिया के मुताबिक हमला उस दौरान हुआ जब चीन के इंजीनियर गाड़ी से बेशम शहर से गुजर रहे थे. इस बीच विस्फोटकों से भरे वाहन पर सवार आतंकियों ने इंजीनियरों की गाड़ी में टक्कर मार दी. इस आत्मघाती धमाके में 5 चीनी नागरिकों की जान चली गई, वहीं कई घायल हो गए


पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, यूसी चेयरमैन सहित 7 लोगों की मौत |  Bomb blast in Pakistan Balochistan 7 killed terrorist attack in pakistan |  TV9 Bharatvarshबता दें कि इससे पहले सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बलूचिस्तान में स्थित पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसैनिक अड्डे पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई थी. वहीं सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेवल बेस से आतंकियों को निकालने के लिए सेना ने 8 घंटे तक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पूरा बेस वॉर जोन में तब्दील हो गया था.


बलोच आर्मी ने हमले की ली जिम्मेदारी : नेवल बेस पर पाकिस्तानी सेना ऑपरेशन के दौरान मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक मिले हैं. वहीं, बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. बीएलए ने दावा किया है कि बलूचिस्तान में चीन निवेश के खिलाफ उसके लड़ाकों का हमला जारी रहेगा. उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस ऑपरेशन के दौरान मारे गए एक सैनिक की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि हमारे सैनिकों ने इस ऑपरेशन को अंजाम देकर देश को बड़ा नुकसान होने से बचाया है.


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...