पहले बेटे को दिया गोद फिर खुद ही कर डाला अगवा, पीड़ित माँ-बाप न्याय की आस में पहुँचे कमिश्नर कार्यालय ।

Time to write @

- Advertisement -

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता पर ही अपने बेटे को अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल बर्रा में रहने वाले संजय शुक्ला और उनकी पत्नी शीला पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची। उन्होंने शिकायत की कि उनके बेटे को 6 मार्च को स्कूल से आनंद शुक्ला लेकर चले गए जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। 6 मार्च से अब तक उसे बच्चे का कुछ अता-पता नहीं है और लगातार आनंद शुक्ला यह दबाव बना रहे हैं किया तो अपनी पूरी संपत्ति उनके नाम कर दी जाए या फिर अपने बेटे को भूल जाए।

आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है ,दरअसल साल 2019 में शीला शुक्ला और संजय शुक्ला ने अपने भाई के बेटे को रजिस्टर्ड और कानूनी तौर पर गोद लिया था। बेटा विराट अब बड़ा होने लगा इसी बीच संजय की संपत्ति भी बढ़ गई। ऐसे में विराट के पिता जिन्होंने उसे संजय को गोद दिया था ,लेकिन अब उनकी नियत बदल गई। गोद लेने वाले संजय शुक्ला ने बताया की लगातार आनंद शुक्ला यह दबाव बना रहा था कि अपनी संपत्ति उसके नाम कर दें। जब उनकी बात नहीं मानी तो आनंद ने 6 मार्च को स्कूल से वापस लौट रहे बेटे विराट को स्कूल से ले लिया। इसका सीसीटीवी भी मिल गया है ।इसके बाद से अब तक बेटे विराट का कुछ भी अता-पता नहीं चला। अलग-अलग माध्यमों से रिश्तेदारों से आनंद शुक्ला संपत्ति नाम किए जाने के लिए कहलवा रहा हैं । गोद लेने वाली शीला ने बताया की पुलिस के पास वह शिकायत करने के लिए गई थी ।लेकिन बर्रा थाने में सुनवाई नहीं हुई तो 11 मार्च को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में पुलिस को बच्चों को बरामद कर उससे बातचीत और बयान करने की बात करने के आदेश दिए थे। लेकिन बावजूद इसके अभी तक पुलिस ने बच्चे का कोई बयान नहीं लिया। इसलिए बुधवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर फिर से गुहार लगा मांग कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...