गृहमंत्री अमित शाह की विपक्ष को दो टूक, कभी वापस नहीं होगा CAA , इसे पलटना नामुमकिन

Time to write @

- Advertisement -

केंद्र सरकार द्वारा बीती 11 मार्च को भारत देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू कर दिया है। इसके बाद से ही विपक्ष इसे लेकरलगातार हंगामा कर रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि CAA कानून कभी वापस नहीं लिया जायेगा। इसे पलटना संभव नहीं है। बता दें कि अमित शाह कई बार यह कह चुके थे कि लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू कर दिया जायेगा। वहीँ विपक्षी दलों की INDIAगठबंधन का कहना है कि CAA विभाजनकारी कानून है। जब वो सत्ता में आएंगे तो इसे रद्द कर देंगे। लेकिन इस पर अमित शाह का कहना है कि CAA को पलटना संभव नहीं है क्योंकि यह संवैधानिक कानून है। इस पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। एएनआई को दिए इंटरव्यू में शाह ने कहा कि देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु अधिकार है और इसके साथ हम कभी समझौता नहीं करेंगे। विपक्ष इस मुद्दे पर इसलिए राजनीति कर रहा है क्योंकि उन्हें अपना वोट बैंक देखना है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार शाम को चार वर्ष के लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने नागरिकता संसोधन कानून का अमलीजामा दे दिया है. बता दें कि सीएए को साल 2019 में संसद के दोनों सदन से पारित करा लिया गया था. जिसके एक दिन बाद ही राष्ट्रपति ने तीनों बिल को मंजूरी दे दी थी। वहीं मंजूरी मिलने के बाद देशभर में कोरोना का कहर आ जाने के कारण सरकार कानून को लागू नहीं कर पाई थी. वहीं तीनों बिल के पास हो जाने के बाद मुस्लिम समाज ने जमकर सीएए का विरोध किया था.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...