मोदी आजकल घबराए हुए हैं, कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएंगे : राहुल गांधी

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव 2024 का दुसरा चरण समाप्त हो चुका है ऐसे में अब जहाँ लोकसभा के तीसरे चरण की तैयारियां सुरु हो चुकी है तो सत्ता व् विपक्षी दल भी अपनी भरपूर ज़ोर आज़माइश में जुट गए है इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक रैली में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा राहुल ने बीजापुर में चुनावी रैली के दौरान अपने संबोधन में कहा कि आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान काफी घबराए हुए रहते हैं. शायद कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएं, राहुल यहीं नहीं रुके आगे राहुल ने कहा- पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में गरीबों से सिर्फ पैसा छीना है. उन्होंने सिर्फ 20-25 लोगों को अरबपति बनाया है, ऐसे में उन चुनिंदा अरबपतियों के पास इतना धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है. हिंदुस्तान में 1 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जो 40 प्रतिशत धन कंट्रोल करते हैं !


इस दौरान भाषण में कांग्रेस सांसद ने आगे कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी कुछ लोगों को अरबपति बनाते हैं, कांग्रेस सरकार करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी, कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई मिटाकर आपको भागीदारी देगी, जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम गरीबों को देंगे, राहुल ने कहा- यह लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है. यह पिछले चुनावों से अलग है, क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार एक पार्टी (भाजपा) और एक व्यक्ति (भाजपा) भारत के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, दूसरी तरफ, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, आगे राहुल गांधी ने कहा कि भारत के संविधान ने लोगों को अधिकार, आवाज और आरक्षण दिया है. संविधान से पहले भारत पर राजा-महाराजाओं का शासन था अगर आज भारत के गरीबों, पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों के पास अधिकार हैं, आवाज है, तो ये उन्हें संविधान ने दी है.


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...