सदगुरु जग्गी वासुदेव की इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट

Time to write @

- Advertisement -

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी की गई है। जानकारी के अनुसार, सदगुरु पिछले बीते चार सप्ताह से गम्भीर सिरदर्द से पीड़ित थे। ऐसे में उनकी जान बचाने के लिए ब्रेन सर्जरी का निर्णय लिया गया। बता दें कि गंभीर दर्द के बावजूद, उन्होंने अपना सामान्य दैनिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों को जारी रखा और 8 मार्च 2024 को महा शिवरात्रि समारोह भी आयोजित किया था। हालांकि, सदगुरु ने ब्रेन सर्जरी के बाद अपना एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए जानकारी दी है कि ब्रेन सर्जरी के बाद उनकी हालत अभी ठीक है।

15 मार्च को हुई जानकारी : दरअसल, 15 मार्च को जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्होंने दोपहर 3:45 बजे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी से टेलीफोन पर परामर्श किया था। जिससे डॉ. सूरी को तुरंत सब-ड्यूरल हेमेटोमा का संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल सद्गुरु को एमआरआई की सलाह दी। जिसके बाद उसी दिन शाम 4:30 बजे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में सद्गुरु के ब्रेन का एमआरआई किया गय। इसमें उनके ब्रेन में बड़े पैमाने पर रक्तस्राव की जानकारी हुई।

कई डॉक्टरों की देखरेख में हुआ इलाज : बता दें कि सदगुरु का इलाज डॉ. विनित सूरी, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. सुधीर त्यागी और डॉ. एस चटर्जी सहित अन्य डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया गया। वहीं उनके मस्तिष्क में रक्तस्राव को हटाने के लिए 17 मार्च को एक आपातकालीन ब्रेन सर्जरी भी की गई थी। जिसके बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। इलाज के दौरान ही पता चला की उनके ब्रेन में 3-4 हफ्ते से ब्लीडिंग हो रही थी। इसलिए सद्गुरु को तत्काल रूप से अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। जिसके बाद 17 मार्च 2024 को डॉ विनीत सूरी की देखरेख में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में सद्गुरु को भर्ती कराया गया। यहां सीटी स्कैन द्वारा पता चला कि उनके मस्तिष्क में सूजन काफी बढ़ चुकी है और ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 17 मार्च को उनकी इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी की गई। फिलहाल अब सद्गुरु की हालत में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks