शिवसेना सांसद संजय राउत के बिगड़े बोल, नवनीत राणा को बताया नाचने वाली ?

Time to write @

- Advertisement -

MUMBAI : चुनावी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. राउत ने अमरावती में कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी कैंडिडेट नवनीत राणा को ‘नाची’ बता दिया, जिसका मतलब डांसर होता है, उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े और उस तथाकथित नाची (डांसर) के बीच में नहीं है. बल्कि यह लड़ाई महाराष्ट्र और नरेंद्र मोदी के बीच में है. यह लड़ाई मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच है. मोदी और शरद पवार के बीच है. मोदी और राहुल गांधी के बीच है, इसके साथ ही संजय राउत ने दो साल पहले ठाकरे परिवार के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हुए विवाद को याद किया. राउत ने कहा कि उन्होंने मातोश्री को चुनौती दी थी, उन्होंने मातोश्री और हिंदुत्व के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसलिए शिवसैनिकों का पहला कर्तव्य उन्हें हराना है. आप यह कह सकते हैं कि ऐसा बालासाहेब का आदेश है !


Maharashtra: शिवसेना UBT सांसद संजय राउत के बिगड़े बोल, नवनीत राणा को बताया  नाचने वाली - Inkhabar


बता दें कि दो साल पहले अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा राज्य की तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ हमलावर थीं. राणा उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद नवनीत राणा को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले से नवनीत पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थीं. उन्हें भाजपा नेताओं का पूरा समर्थन भी मिला था. वहीं, इस बार बीजेपी ने उन्हें अमरवती से टिकट भी दे दिया है, फिलहाल इस सीट पर इस बयान के बाद मुकाबला और भी रोचक नज़र आने वाला है,

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...