भाजपा-कांग्रेस की दूसरी लिस्ट का इंतजार, टिकट के दावेदारों में बढ़ी बेचैनी ?

Time to write @

- Advertisement -

जयपुर: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की दूसरी लिस्ट कल आ सकती है. हालांकि दिल्ली में अभी बैठक हो नहीं पाई है. वहीं आज की बैठक के बाद कल नामों का ऐलान हो सकता है, जबकि यहां पर टिकट की दावेदारी करने वालों में काफी बेचैनी बढ़ गई है. वहीं पार्टी कार्यालय पर नेताओं की दौड़ लगातार जारी है।

वहीं भाजपा में कई दावेदार तो अब फोन भी नहीं रिसीव कर रहे हैं क्योंकि ऊपर से उन्हें आदेश मिला है कि टिकट मिलने तक कोई फोन रिसीव नहीं करना है. वहीं कांग्रेस में टिकट के दावेदार नेताओं की जयपुर से दिल्ली तक दौड़ जारी है, जिन विधायकों को टिकट दिए जाने की चर्चा है अब वो अपने क्षेत्र के फील्ड में दिखने लगे हैं. कई नेताओं ने तो रील्स और फोटोज के जरिए प्रचार भी शुरू कर दिया है।

भाजपा में बढ़ा इंतजार
राजस्थान में दस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अभी नाम घोषित नहीं किया है. इस स्थिति में राजस्थान में जिन नेताओं को टिकट मिलने की उम्मीद है उनमें अब बेचैनी बढ़ गई है. जयपुर शहर के लिए अरुण चतुर्वेदी, प्रो प्रकाश शर्मा, रामचरण बोहरा जैसे कई ब्राह्मण चेहरे टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में पुनीत कर्णावत ने उम्मीदवारी को लेकर दावेदारी पेश है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...