‘बड़े मियां छोटे मियां’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज,अक्षय-टाइगर दिखेंगे एक साथ

Time to write @

- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और गाने आने के बाद से फैंस में इस फिल्म को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार खत्म हो गया है। बडे़ मियां छोटे मियां का ट्रेलर आज 26 मार्च को रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपना अलग ही लेवल का एक्शन करते दिख रहे हैं।


बड़े मियां छोटे मियां टाइटल ट्रैक: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने इस धमाकेदार  पेप्पी नंबर में बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए (वीडियो देखें) | नवीनतमक्या है ट्रैलर में?
ट्रेलर की बात करें तो इसमें 3.31 मिनट का पूरा ट्रेलर बम धमाके और गोलीबारी के साथ-साथ दमदार एक्शन से भरा हुआ है। अक्षय-टाइगर देश के उस दुश्मन को खत्म करने निकले हैं, जिसकी कोई पहचान नहीं है और ना ही कोई अता-पता और यह देश का दुश्मन हिंदुस्तान की तबाही का सपना लिए बैठा है। जब सारी फौज नाकाम हो जाती है, तब इस जोड़ी को इस दुश्मन का पता लगाने के लिए बुलाया जाता है। आगे क्या होता है, यह तो पूरी फिल्म के रिलीज होने के बाद ही मालूम पड़ेगा।


Akshay Kumar and Tiger Shroff action film 'Bade Miyan Chote Miyan' release  on eid 2024 | अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे  मियां' की रिलीज डेट आईकब रिलीज होगी फिल्म?
अली अब्बास जफर इस फिल्म के निर्देशक हैं।जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की प्रोड्क्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट इसके प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म आने वाली ईद पर रिलीज होने जा रही है।इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर लीड रोल में देखने को मिलेंगे।


    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...