ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में रेल कर्मचारी की मौत, महिला और युवक घायल

Time to write @

- Advertisement -

कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहा ईंट भट्ठे के नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक बाइक पर सवार महिला और युवक सड़क पर गिर गए। जिन्हे गंभीर चोट आई है,वही बाइक सवार रेल कर्मचारी ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पातल भेजा। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।


घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के तिलैया टीकुर के पास स्टेट हाइवे का है जहा डाइवर्जन के चलते वन वे से वाहन गुजारे जा रहे है,वही कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई जलालपुर निवासी रेलवे कर्मचारी सोहन लाल अपनी बाइक से प्रयागराज इलाज के लिए जा रहा था, तभी अचानक पीछे से नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने पीछे से दो बाईकों में टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही बाइक सवार रेल कर्मचारी सोहन लाल सड़क पर गिरा गया और ट्रैक्टर के नीचे आ गया,जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


वही दूसरी बाइक पर सवार एक महिला और एक युवक गंभीर घायल हो गए,घायलों को ग्रामीणों और भरवारी चौकी पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है,जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...