केजरीवाल का बड़ा दावा, अमित शाह बनेंगे PM, 2 महीने में योगी को हटाएगी भाजपा ?

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : शराब घोटाले में जेल से 1 जून तक जेल से चुनाव प्रचार के लिए बहार आये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल विपक्ष पर लगातार हमलावर नज़र आ रहें है ऐसे में केजरीवाल ने आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संग राजधानी लखनऊ में एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा दावा किया। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी अगर 2024 का चुनाव जीतती है तो फिर नरेंद्र मोदी पीएम नहीं रहेंगे, मोदी द्वारा अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाया जायेगा, असल में पीएम मोदी रैलियों में अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।


मोदी जीते तो योगी को हटा देंगे...अगले साल अमित शाह को बनाएंगे पीएम, PC में  केजरीवाल का बड़ा दावा | Delhi CM Arvind Kejriwal press conference pm modi  cm yogi amit shah


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने ऐसा रूल बनाया था कि 75 साल में बीजेपी में रिटायरमेंट हो जाएगी। उन्होंने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि अपने द्वारा बनाये हुए नियम को पीएम मोदी फॉलो करेंगे। नहीं तो फिर ऐसे में लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था। जब मैंने कहा कि कुछ दिनों में सीएम योगी को हटा दिया जायेगा तो इसपर किसी भाजपा नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी, योगी का हटना अब लगभग तय है, केजरीवाल ने आगे ये भी कहा कि भाजपा 2 महीने के अंदर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाने वाली है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा संविधान बदलने का इरादा कर चुकी है। मैं उत्तर प्रदेश के वोटर्स से अपील करता हूं कि वो इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करें। बीजेपी आने वाले समय में आरक्षण भी हटा देगी।



 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks