कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर ईडी ने लगातार दूसरे दिन छापामारी की कार्यवाही

Time to write @

- Advertisement -

RANCHI : देश भर में चल रही ED की कार्यवाहियों के बीच हजारीबाग जिले के बड़का गांव क्षेत्र से चर्चित कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर ईडी ने लगातार दूसरे दिन छापामारी की कार्यवाही की, मंगलवार सुबह से विधायक, उनके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर शुरू हुई छापेमारी में मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कई दस्तावेज बरामद होने की खबर सामने आ रही हैं ! इधर, विधायक ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक वजहों से टारगेट किया जा रहा है, मंगलवार को ईडी की टीमों ने रात करीब एक बजे तक तलाशी जारी रखी. एक अंचलाधिकारी शशिभूषण के रांची स्थित आवास से करीब सात लाख रुपए और अन्य के ठिकानों से 13 लाख रुपए बरामद किए जाने की सूचना है. बुधवार सुबह एजेंसी की टीम एक बार फिर विधायक के हजारीबाग स्थित आवास पर पहुंची. एजेंसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा, रंगदारी और अवैध बालू कारोबार को लेकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों को आधार बनाते हुए जांच शुरू की है.

मंगलवार को अंबा प्रसाद, उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, अंबा के भाई अंकित राज, बहन अनुप्रिया और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बनी 10 कंपनियों के दस्तावेज खंगाले गए. अंबा के पिता योगेंद्र साव के मुंबई में बांद्रा स्थित फ्लैट पर भी दबिश दी गई, इनके अलावा अंबा के करीबियों में मुकेश साव, राजेश साव, संजय कुमार, पंकज नाथ, कुशाग्र रूद्र, बिंदेश्वर कुमार दांगी, मनोज अग्रवाल, उदय साव, राजू साव, धीरेंद्र साव और अजीत कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, अंबा प्रसाद ने कहा है कि उन्हें भाजपा की ओर से हजारीबाग या चतरा लोकसभा सीट से टिकट ऑफर किया जा रहा था. उन्होंने इनकार किया तो उनके यहां ईडी को भेज दिया गया. ईडी की टीम सीधे उनके बेडरूम में घुस गई. उन्हें घंटों खड़ा रखा गया. राजनीतिक वजहों से उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...