ओडिशा के दिग्गज नेता दामोदर राउत का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Time to write @

- Advertisement -

भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मंत्री और बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता दामोदर राउत का शुक्रवार सुबह यहां भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि 18 मार्च की रात दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया गया था और आज सुबह 5:23 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 83 साल के थे। दिवंगत बीजू पटनायक के करीबी विश्वासपात्र राउत पांच बार इरसामा निर्वाचन क्षेत्र से और दो बार पारादीप निर्वाचन क्षेत्र से कुल सात बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए।

वह पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर इरसामा निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए, 1980 में जनता (एस) चरण सिंह उम्मीदवार के रूप में, 1990 में जनता दल के उम्मीदवार के रूप में और 2000 और 2004 के विधानसभा चुनावों में बीजद के उम्मीदवार के रूप में चुने गये। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल लिया और 2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों में बीजद के उम्मीदवार के रूप में पारादीप विधानसभा सीट से चुने गए। अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान राउत ने बीजू पटनायक और नवीन पटनायक दोनों सरकारों में अपनी सेवाएं दी और 1979 से 2017 तक 14 विभागों में मंत्री के रूप में कार्य किया।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...