उद्धव ठाकरे का मातोश्री से बड़ा ऐलान, कांग्रेस उम्मीदवार को डालेंगे वोट

Time to write @

- Advertisement -

 

MUMBAI : लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियों पर इस वक़्त सभी राज्य ज़ोर शोर से लगे है, ऐसे में इस बार केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन ‘महायुति’ और विपक्षी गठबंधन ‘महा विकास अघाड़ी’ आमने-सामने है. लेकिन इस वक़्त समय की चाल किसी और दोनों ही गठबंधन के नेता संसदीय चुनाव में है, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और महा विकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया है. उद्धव ने कहा है कि वह मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ को समर्थन देंगे और उन्हें वोट देंगे. बता दें कि ऐसा पहली बार है कि जब ठाकरे परिवार के किसी सदस्य ने कांग्रेस को वोट देने की बात कही है.


uddhav-thackeray-will-cast-vote-to-congress-candidate-varsha-gaikwad-mumbai-north-central-seat
उद्धव ठाकरे का मातोश्री से बड़ा ऐलान, कांग्रेस उम्मीदवार को डालेंगे वोट

उद्धव ठाकरे ने अपने निवास स्थान ‘मातोश्री’ में वर्षा गायकवाड़ से मुलाकात करने के बाद कहा कि मैं मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट पर कांग्रेस को समर्थन दूंगा. मैं यहां का वोटर हूं और मैं वर्षा गायकवाड़ को वोट दूंगा. इसके साथ ही उद्धव ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव जीतेगा. वर्षा मेरी छोटी बहन जैसी है और हम उसे सांसद के रूप में दिल्ली भेजेंगे. हम इस तानाशाही सरकार को हराने के लिए पूरी तरह से एकजुट हैं, बता दें कि वर्षा गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, वह पहले साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं. लेकिन उद्धव ठाकरे ने यह सीट कांग्रेस को देने से मना कर दिया था. साउथ सेंट्रल सीट को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस आमने-सामने आ गए थे. इस बीच उद्धव ठाकरे ने साउथ सेंट्रल सीट से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल देसाई को उम्मीदवार बना दिया. इसके बाद कांग्रेस ने वर्षा की सीट बदलते हुए उन्हें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से अपना उम्मीदवार बनाया.


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...