USA की स्पेस ट्रैवल कंपनी अंतरिक्ष में कराएगी डिनर, 6 लोगों को परोसा जाएगा खाना, 4.10 करोड़ का एक टिकट ?

Time to write @

- Advertisement -

USA : लोगों को लुभाने के लिए विदेशी कंपनियां इन दिनों लगातार नए नए व् अनोखे प्रयोग कर रही हैं, ऐसे में एक विदेशी ट्रैवल्स कंपनी ने जो ऐलान किया है वो इन दिनों चर्चा का विषय बना है ! जानकारी के अनुसार अमेरिका की स्पेस ट्रैवल कंपनी स्पेस वीआईपी जल्द ही अंतरिक्ष में डिनर का अनुभव देने वाली है. कंपनी ने छह घंटे की हाई-टेक स्पेस बैलून यात्रा के लिए एक मिशेलिन स्टार रेस्तरां से नीदरलैंड के शेफ रसमस मंक को हायर किया है. इस यात्रा के लिए 6 लोगों का चुनाव होगा, जिन्हें पृथ्वी के वायुमंडल के 99 प्रतिशत ऊपर डिनर कराया जाएगा, इसके लिए एक टिकट की कीमत करीब 4.10 करोड़ होगी. 6 घंटे की यह यात्रा अगले साल शुरू होगी. इस यात्रा के लिए स्पेस वीआईपी कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव कंपनी के स्पेसशिप नेपच्यून का इस्तेमाल करेगी. यह फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से अपनी पहली उड़ान भरेगा.

यात्री स्पेस से दोस्तों-परिजनों से जुड़ सकेंगे : ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेस बैलून जैसे ही समुद्री स्तर से 1 लाख फीट ऊपर पहुंचेगा, स्पेस बैलून में मौजूद यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी. इसके जरिए वो अपनी यात्रा को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे. इसके अलावा वो अपने दोस्तों और घरवालों से भी जुड़ सकेंगे. यात्रियों को पृथ्वी की कर्वेचर (वक्रता) पर सूर्योदय को भी देखने का मौका भी मिलेगा.
इसके अलावा यात्रियों को स्पेस बैलून में खास डिनर परोसा जाएगा. इसके लिए शेफ रसमस मंक स्पेशल मेन्यू तैयार कर रहे हैं. यह अंतरिक्ष की थीम पर आधारित होगा. हालांकि, फिलहाल मेन्यू फाइनल नहीं किया गया है. शेफ रसमस कोपेनहेगन के रेस्तरां एल्केमिस्ट में काम करते हैं. इसे पिछले 4 साल के अंदर बेहतरीन खाने और सुविधा के लिए 2 बार मिशेलिन स्टार मिल चुका है.

अगले महीने से शुरू होगी टेस्ट ड्राइव : इसके अलावा यह रेस्तरां दुनिया के 50 सबसे अच्छे रेस्तरां की सूची में 5वें नंबर पर आता है. महंगी टिकट होने के बावजूद यात्रा की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर ही लोग इसके लिए रजिस्टर कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यात्रा के लिए टेस्ट ड्राइव अप्रैल 2024 में शुरू होगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा के लिए इस्तेमाल हो रहा नेपच्यून स्पेसशिप कोई रॉकेट नहीं है. इसे किसी ट्रेनिंग या खास तरह के गियर की जरूरत नहीं होती. इसमें एक प्रेशराइज्ड कैप्सूल को स्पेस बैलून की मदद से ऊपर उठाया जाता है. नासा ने इस तकनीक को डेवलप किया है.

फ्रांस की कंपनी भी 2025 में स्ट्रैटोस्फियर में खाना खिलाएगी : स्पेस वीआईपी अंतरिक्ष में भोजन का मौका देने वाली पहली कंपनी नहीं है. पिछले साल फ्रांस की कंपनी जेफाल्टो ने घोषणा की थी कि वो 2025 से लोगों को करीब 1.09 करोड़ रुपए में स्ट्रैटोस्फियर में एक बैलून में भोजन करने का मौका देंगे.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...