TIME मैगजीन के टॉप 100 शामिल किया गया पहलवान “साक्षी मलिक” का नाम

Time to write @

- Advertisement -

SPORTS NEWS : विश्व में मशहूर अमेरिकी टाइम मैगजीन ने 2024 के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है, इस लिस्ट में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक का नाम भी शामिल किया गया है, साक्षी मालिक ओलंपिक के इतिहास में कुश्ती में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी है, बीते दिसंबर 2023 में कुस्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण को लेकर मचे विवाद के बाद उन्होंने दुखी होकर संन्यास का ऐलान कर दिया था, अब उन्हें टाइम मैगज़ीन की सूची में शामिल किया गया है, ऐसे में इस उपलब्धि को लेकर टाइम मैगजीन की लिस्ट में शामिल होने पर साक्षी ने मैगजीन टीम का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई है, साक्षी ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि टाइम्स मैगज़ीन की 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रही हूं, बता दें कि इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों को जगह मिली है लेकिन साक्षी मलिक एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

पहलवान साक्षी मलिक हरियाणा के मोखरा की रहने वाली हैं, उन्होंने फ्री स्टाइल महिला कुश्ती पहलवान के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं, ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली साक्षी पहली महिला पहलवान है, उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था, वहीँ दिसंबर 2023 में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने पर उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद साक्षी कई महीनो तक सुर्ख़ियों में बनी हुई थी

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...